विंध्याचल, 3 सितंबर 2026 मिर्जापुर (उ.प्र.) – भारतीय गौ सेवा परिषद जो गायों की रक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए समर्पित एक प्रमुख संस्था है, ने संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने माँ विंध्यवासिनी के पावन दरबार, विंध्याचल धाम में कोलकाता के प्रसिद्ध समाजसेवी कुलदीप माइती को पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भारतीय गौ सेवा परिषद का मुख्य उद्देश्य घायल और बेसहारा गायों की देखभाल, गौ-नस्ल सुधार, गाय के गोबर और गोमूत्र से जैविक खेती को बढ़ावा देना और सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कुलदीप माइती जी लंबे समय से समाज सेवा और गौ सेवा से जुड़े रहे हैं। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में गौ सेवा और जैविक खेती के कार्यों को नई गति मिलेगी।

वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माइती जी ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे माता के दरबार से यह सेवा का अवसर मिला। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और समस्त परिषद का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं पूरी निष्ठा के साथ पश्चिम बंगाल में गौ माता की सेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। उन्होंने सभी शुभचिंतकों और जनता का धन्यवाद भी किया।
इस नियुक्ति से पश्चिम बंगाल के गौ सेवकों में हर्ष का माहौल है।

